Jahanabad News: चेकिंग अभियान में 56 हजार रुपये राजस्व की वसूली
जहानाबाद, जुलाई 12 -- Jahanabad News: जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संचालित चेकिंग अभियान में शनिवार की देर रात तक अलग-अलग जगहों पर हर तरह के वाहनों की जांच की गई। इस दौरान ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के मामले में कई वाहन सवार पकड़े गए और उनसे जुर्माने के रूप में 56 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई। शहर के अरवल मोड़, काको मोड़, घोसी रोड, इमलिया मोड़, अलगना मोड़, बभना- शकूराबाद रोड समेत विभिन्न सड़क मार्गों पर हर तरह के वाहनों की जांच की जा रही थी। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए, जो बिना हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.