Jahanabad News: चेकिंग अभियान में 44 हजार रुपये फाइन की वसूली
जहानाबाद, अगस्त 11 -- Jahanabad News: जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कई वाहन सवार नियम का उल्लंघन करते पकड़े गए। ऐसे लोगों से बतौर जुर्माना के रूप में 44 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। कई कार चालक सीट बेल्ट नहीं लगाए हुए थे। कुछ गाड़ियों के यातायात संबंधी कागजात फेल थे। फाइन की राशि लिए जाने के बाद ट्रैफिक नियम का पालन करने की नसीहत के बाद सबों को छोड़ा गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पौने दो लाख रुपये फाइन वसूले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.