जहानाबाद, सितम्बर 2 -- Jahanabad News: जहानाबाद। जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात के अलावे विभिन्न थानों की पुलिस ने फाइन स्वरूप 88 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की। साथ पकड़े गए लोगों को ट्रैफिक नियम का पालन कर वाहन चलाने की नसीहत देखकर मुक्त किया गया। कई बाइक सवार भी पकड़े गए थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। कुछ लोगों के वाहनों के कागजात दुरुस्त नहीं थे। अवैध पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के मामले में भी जुर्माने की वसूली हुई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ऑपरेशन तलाश के कार्यों की हुई समीक्षा, डेढ़ लाख रुपए फाइन वसूले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...