जहानाबाद, जुलाई 29 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत पिछले चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने छापेमारी कर महुआ शराब बनाने के अड्डे का पता लगाया। शराब बनाने की चार भट्ठी तोड़ी और करीब चार हजार लीटर जावा महुआ विनष्ट कर निर्मित शराब और शराब बनाने के उपकरण जप्त किए। बुधवार को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार छापेमारी के क्रम में धंधेबाजों के द्वारा ड्रम एवं जरकिन में छुपा कर रखा हुआ करीब 4095 लीटर जावा महुआ पाया गया जिसे विनष्ट किया गया और 101 लीटर निर्मित शराब जप्त की गई। यह भी बताया गया है कि पुलिस ने चार भट्ठी भी तोड़ी। शराब बनाने के कुछ उपकरण भी जप्त किए। छापेमारी के दौरान एक अपहृता की बरामद की गई है। 15 लोग गिरफ्तार किए गए ह...