जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में चार शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को शिविर डिग्री कॉलेज कोहरा, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय आईटीआई कॉलेज डकरा और कस्तूरबा विद्यालय टेहटा मे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रत्येक महीने के अंतिम मंगलवार को किसी ने किसी शिक्षण संस्थान में लगाया जाना है । शिविर में छात्रों की समस्याओं एवं सुझाव को लेना है। विद्यार्थी अपने समस्याओं और सुझाव को सहयोग पोर्टल पर अपलोड करेंगे। मंगलवार को सभी जगह पर रजिस्ट्रेशन आईडी बनाने के बारे में बताया गया। इस रजिस्ट्रेशन आईडी के माध्यम से ही कोई भी छात्र अपनी समस्या या स्कूल कॉलेज की समस्या को सहयोग पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Buxar News: छात्र-छात्राओं की समस्याओं को ...