जहानाबाद, अक्टूबर 8 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता । पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काको और पाली थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में काको थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि एनबीडब्ल्यू वारंट में मामले में धुरण बिगहा निवासी भुवनेश्वर यादव, काजीसराय निवासी सुदामा महतो तथा लाला महतो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पाली थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि मारपीट तथा हत्या के प्रयास के मामले का प्राथमिकी अभियुक्त बरावां गोलकपुर निवासी अखलेश पासवान को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: वारंटी समेत शराब के नशे में युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दु...