Jahanabad News: चाइनीज झालरों के बीच मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग
जहानाबाद, नवम्बर 7 -- दीपावली में मिट्टी के दीयों की मांग Jahanabad News: आधुनिक सजावटी लाइटों के बावजूद घरों में मिट्टी के दीये जलाने की परंपरा बरकरार जहानाबाद, नगर संवाददाता दीपावली पर बाजार में चाइनीज झालरों और रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक लाइटों की चमक भले ही बढ़ गई हो, लेकिन मिट्टी के दीयों की महत्ता आज भी बरकरार है। खास बात यह है कि पिछले कुछ वर्षों में मिट्टी के दीयों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। धार्मिक आस्था और परंपराओं के प्रति लोगों का बढ़ता रुझान इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। लोग अब भी दीपावली के अवसर पर घरों के मंदिर, तुलसी चौरा, आंगन और दरवाजे पर मिट्टी के दीये जलाना शुभ मानते हैं। कई परिवारों में पूजा-पाठ के दौरान मिट्टी के दीये जलाने की परंपरा का विशेष महत्व है। यही वजह है कि चाइनीज झालरों और आधुनिक सजावटी लाइटों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.