Jahanabad News: चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी, यात्री घायल
जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। पटना-गयाजी रेलखंड पर टेहटा स्टेशन के निकट शुक्रवार को चलती ट्रेन पर किसी ने पत्थर चला दिया, जिससे एक यात्री घायल हो गया। ट्रेन मखदुमपुर स्टेशन पहुंचने पर साथी यात्रियों की मदद से घायल को उतारकर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। घायल की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के बिरहिमा गांव निवासी सुमित कुमार उर्फ कुणाल के रूप में हुई है। उसके माथे पर चोट आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रेलखंड पर पहले भी पत्थरबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसी घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.