Jahanabad News: घोसी मोदनगंज में तेज आंधी पानी से बिजली व्यवस्था चरमराई
जहानाबाद, अक्टूबर 7 -- Jahanabad News: घोसी पावर सबस्टेशन में पोल गिरने से बिजली सप्लाई हुई बंद कई इलाके में पेयजल आपूर्ति हुई बाधित घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी एवं मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार बुधवार की रात आयी आंधी- पानी से इलाके में व्यापक असर पड़ा है। तेज हवा के कारण घोसी पावर सब स्टेशन में हुलासगंज से आने वाले 33 केवीए के छह पोल टूटकर धराशाई होने के कारण घोसी का पूरा इलाका ब्लैकआउट हो गया। इलाके में बिजली सप्लाई बंद होने का पूरा असर लोगों के जनजीवन पर भी पड़ा। रोजमर्रा के जिंदगी को लेकर पानी की जरूरत पूरा करने को लेकर लोगों को बाल्टी लेकर बाहर निकलना पड़ा। कारण यह था की बिजली व्यवस्था चरमराने के कारण नल जल की सप्लाई बाधित हुई साथ में निजी समर्सिबल वाले लोगों को भी बिजली के अभाव में पानी को लेकर बाल्टी लेकर चापाकल का सहारा लेना पड़ा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.