Jahanabad News: घोसी के इलाके में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जल जमाव
जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: घोसी, निज संवाददाता घोसी प्रखंड क्षेत्र के इलाकों में सोमवार की शाम 4 बजे अचानक हुई झमाझम बारिश से इलाके के लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी। पिछले एक पखवारे से इलाके में वर्षा नहीं होने के कारण ज्यादातर धान का फसल पीला पड़ रहा था। वहीं खेतों में दरारे नजर आ रही थी। इलाके के किसान चिंतित और परेशान थे। लेकिन सोमवार के अपराहन काले बादल के साथ झमाझम हुई बारिश ने इलाके के लोगों को राहत प्रदान की है। झमाझम हुई बारिश से नगर पंचायत के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति में पैदा हो गई। घोसी बाजार में मध्य विद्यालय से दक्षिण बीच सड़क पर जल जमाव उत्पन्न हो गया। वहीं बेलइ गांव में जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं रहने के कारण कंक्रीट की सड़क पर ही जल जमाव की स्थिति उत्पन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.