Jahanabad News: घर से मोटर चोरी, चार लोगों पर जताया संदेह
जहानाबाद, सितम्बर 6 -- Jahanabad News: मेहंदिया। परासी थाना क्षेत्र के सकरी गांव में धनंजय शर्मा के घर से मोटर चोरी हो गई। घटना को लेकर उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। धनंजय शर्मा ने बताया कि वह 24 अगस्त को पिता का इलाज कराने पटना गए थे और 3 सितंबर को लौटे। घर पहुंचने पर मोटर गायब मिली। उन्होंने गांव के ही चार लोगों पर चोरी का संदेह जताया है। थानाध्यक्ष सिराज आलम ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद लोगों के आधार पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.