Jahanabad News: घर में घुसकर महिला से मारपीट व छेड़छाड़
जहानाबाद, अक्टूबर 4 -- Jahanabad News: अरवल। नगर परिषद क्षेत्र के महुआरी गांव में घर में घुसकर महिला से मारपीट और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन में महिला ने पड़ोस के एक व्यक्ति पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। महिला थानाध्यक्ष नीलमणि ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.