Jahanabad News: घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, 10 लोगों पर नामजद प्राथमिकी
जहानाबाद, सितम्बर 4 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला में घर में घुसकर 23 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में गजला खातून जख्मी हो गईं। जख्मी महिला का इलाज कराया गया। इस संबंध में गजला खातून ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।दिए गए आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर में बैठी हुई थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर जब उसके पति उसे बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। महिला ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद कुछ लोगों द्वारा उसे धमकी दी जा रही है।गजला खातून के आवेदन के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। सदर थाना अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.