Jahanabad News: घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के आभूषण की चोरी
जहानाबाद, नवम्बर 3 -- Jahanabad News: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, मायके चली गईं थी महिला जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के राजा बाजार दक्षिणी दौलतपुर इलाके के निवासी विकास कुमार के घर में अपराधियों ने चोरी कर ली। उनके घर से सोने के कुछ आभूषण समेत हजारो रुपए मूल्य की संपत्ति चोर ले भागे। इस संबंध में उनकी पत्नी जूली देवी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है। थाने में दिए गए आवेदन में उक्त महिला ने पुलिस को बताया है कि 30 अक्टूबर को वह अपने मायके गई हुई थीं। घर पूरी तरह से खाली था। एक दिन पूर्व सोमवार को वह वापस अपने घर लौटीं तो देखा कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने घर के अंदर रखे बक्से और सूटकेस तोड़कर उसमें रखे दो सोने की जिऊतिया और एक चांदी का सामान ले भागा। पुलिस छानबीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.