Jahanabad News: ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का हुआ चयन
जहानाबाद, सितम्बर 29 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। करपी प्रखंड क्षेत्र के रोहाई पंचायत समेत विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभुकों के चयन एवं सूची के अनुमोदन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों के संबंध में जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखी गई। ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रोहाई पंचायत के मुखिया अभिषेक रंजन ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में रहने वाले सभी जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवास योजना के लाभुकों की सूची तैयार करने में पूरी पारदर्शिता बरती गई है, ताकि वास्तविक जरूरतमंद परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहें। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.