जहानाबाद, जुलाई 26 -- Jahanabad News: आठ वार्डों में एक महीने से ठप है नल-जल योजना, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी काको प्रखंड के उत्तरसेरथू पंचायत भवन परिसर में ग्राम सभा का हुआ आयोजन काको, निज संवाददाता। प्रखंड के ग्राम पंचायत उत्तरसेरथू के पंचायत भवन परिसर में रविवार को आयोजित ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में विकास योजनाओं से अधिक पेयजल संकट का मुद्दा छाया रहा। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया सरोज देवी ने की।

ग्राम सभा की नाराजगी ग्राम सभा में शामिल ग्रामीणों ने भीषण गर्मी के बीच पिछले एक महीने से नल-जल योजना बंद रहने पर नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। बैठक के दौरान अफzalपुर एवं मुबारकपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक महीने से नल-जल योजना पूरी तरह बंद पड़ा है, जिससे लोगों को पीने के पा...