जहानाबाद, अगस्त 29 -- Jahanabad News: पीएचसी कोरियम का डीएम ने किया औचक निरीक्षण अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने सोनवर्षा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, जांच व्यवस्था, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई सहित स्वास्थ्य केंद्र की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से उपलब्ध दवाओं, आवश्यक उपकरणों, मरीजों की संख्या और चिकित्सकीय सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने और सभी कर्मियों को समय पर अपने कर्तव्यों का...