जहानाबाद, अगस्त 9 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता । सदर प्रखंड के फेकू बीघा गांव में स्थानीय विधायक मनोज शर्मा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं किसान रामजन्म सिंह एवं रामाधार सिंह ने किया। इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि आम जनमानस की जो समस्या है, उसे हर हाल में समय के अनुसार दूर किया जाएगा।

समस्या समाधान विकास में जनता जनार्दन का सहयोग अपेक्षित है। धैर्य से रहने की जरूरत है। विपक्ष दुष्प्रचार में लगा रहता है, उसके बहकावे में नहीं आना है। केंद्र एवं बिहार सरकार की योजना को आम जनमानस में भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं को पहुंचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि फेकू बीघा गांव की मूल समस्या सड़क, सिंचाई और शिक्षा है।...