Jahanabad News: गौशाला की छत गिरने से एक भैंस की मौत, दो घायल
जहानाबाद, नवम्बर 3 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। शकुराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा गांव में सोमवार की अहले सुबह पशुपालक दीना यादव की गौशाला का सीमेंटेड छत अचानक पशुओं के ऊपर भरभराकर गिर गया। मलवा में दबकर एक भैंस की मौत हो गई, जबकि दो भैंस घायल हो गईं। घटना के बाद पशुपालक के परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पशुपालक दीना यादव ने बताया कि रोज की तरह सोमवार की रात भी अपनी सभी भैंसों को गौशाला में बांध रखा था। अहले सुबह अचानक जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनकर जब परिवार के लोग बाहर निकले तो देखा कि गौशाला की छत पशुओं के ऊपर गिरा पड़ा है। इसके बाद शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी के सहयोग से ईंट-पत्थर ,मलवा हटाकर पशुओं को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक एक भैंस की मौत हो चुकी थी, जबकि दो भैंस को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। इस संबंध मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.