जहानाबाद, नवम्बर 5 -- Jahanabad News: फॉलोअप रतनी, निज संवाददाता शकुराबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित कालीमठ में बुधवार की रात हुई हिंसक झड़प के बाद अशोक कुमार के छुरा मारकर हत्या किए जाने के मामले में छह लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक के भाई कुंदन कुमार के बयान पर शकूराबाद थाना में मामला दर्ज किया गया है। सूचक ने उल्लेख किया है कि बीते 4 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे मृतक अपने भाई के साथ कालीमठ (मुरहारा) गांव में विपिन कुमार की दुकान पर गया था। बताया गया है कि पूर्व में 50 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: गोपालपुर में युवक की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज, छह लोग गिरफ्तार- अपडेट इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते देखते विवाद रणक्षेत...