Jahanabad News: गोपालगंज बाजार स्थित देवी मंदिर में चल रहे अखंड संकीर्तन का समापन
जहानाबाद, जुलाई 24 -- Jahanabad News: घोसी, निज संवाददाता। गोपालगंज बाजार स्थित देवी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय अखंड सीताराम जय सीताराम संकीर्तन का शुक्रवार को वैदिक विधि - विधान के साथ समापन हुआ। पूर्णाहुति के बाद हवन -पूजन एवं कन्या -पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद भव्य भंडारे में लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नौ दिन तक चले इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बड़ी आशा और उत्साह के साथ संकीर्तन, पूजा - अर्चना तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। अखंड पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, कोषाध्यक्ष संजय रजक, व्यवस्थापक अजित कुमार गुप्ता, अरुण कुमार, राजकुमार गुप्ता, हीरामणि देवी, कमला देवी, संगीता देवी, बेबी देवी सहित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफ़ल बनाने में सक्रिय भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.