जहानाबाद, जुलाई 29 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता मोकिम पुर गांव में चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक युवक संदीप कुमार उर्फ़ पुतूल ज़ख्मी हो गया है। जिसे आनन फानन में हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां अब स्थिति खतरे से बाहर बताईं गईं हैं। परिजनों ने बताया कि सुबह उठकर चाय बनाने के दौरान जैसे ही चूल्हे को जलाया। इस बीच सिलेंडर के पास से आग की लपटे निकलने लगी। तथा सिलेंडर विस्फोट कर गया। हालांकि इस दौरान और कोई हताहत होने की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...