जहानाबाद, सितम्बर 2 -- Jahanabad News: जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार' अभियान का शुभारंभ 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों की घर-घर होगी निःशुल्क स्वास्थ्य स्क्रीनिंग जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 'जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार' अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। यह भी पढ़ें- जिले में 19 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग व उपचार : डीएमअभियान की जानकारी राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, कर्मी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जहानाबाद जिले से जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया द्वारा समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में भाग ल...