जहानाबाद, अगस्त 18 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता मेहंदिया थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में निरंजनपुर गांव निवासी विजय प्रसाद और अब्दुल अंसारी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट के आधार पर मेहंदिया थाना पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर विधिवत गिरफ्तारी ज्ञापन तैयार किया। इसके बाद दोनों को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्...