Jahanabad News: गुलाबगंज स्थित दुकान में लगी आग से दो भाई झुलसे
जहानाबाद, सितम्बर 12 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के गुलाबगंज बाजार में दो युवक को आग से झुलस जाने का मामला सामने आया है। मालूम हो की गुलाबगंज बाजार निवासी राजू कुमार दुकान की बिजली कटने के बाद होंडा सीडी चालू कर रहा था। होंडा सीडी चालू होते ही उससे निकली चिंगारी पास में रखा पेट्रोल के डब्बा में पड़ गई और डिब्बा ब्लास्ट हो गया जिससे पूरी दुकान में आग फैल गयी। आग को बुझाने के लिए राजू कुमार प्रयास करने लगे जहां आग की चपेट में आ गये, भाई को आग से झुलसते देख बचाने के लिए छोटा भाई संतोष कुमार पहुंचा। जहां भाई के बचाने के चक्कर में वह भी आग की चपेट में आ गया। इस घटना में दोनों भाई झुलस कर घायल हो गए। हालांकि शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं दोनों झुलसे युवक को इलाज के लिए आनन फानन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.