जहानाबाद, अक्टूबर 2 -- Jahanabad News: जहानाबाद। गांधी जयंती के अवसर पर गांधी स्मारक इंटर विद्यालय में मगध फुटबाल अकादमी की और से महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की गई। इस दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सद्भावना के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इसके बाद मगध फुटबॉल अकादमी और पीपीपी स्कूल के बीच मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं। टाईब्रेकर में मगध फुटबॉल अकादमी ने 2 के मुकाबले 4 गोल से जीत दर्ज की। मैच का उद्घाटन मेजर रवि रंजन, पूर्व वार्ड कमिश्नर गणेश प्रसाद निषाद एवं अर्जुन यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन अकादमी के चेयरपर्सन राजीव कुमार ...