Jahanabad News: गांधी जयंती पर पौधा लगा दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जहानाबाद, अक्टूबर 2 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रामकृष्ण परमहंस विद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। विद्यालय निदेशक डॉ. चंद्रभूषण कुमार ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जन्मदिन पर पांच-पांच पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। नवम वर्ग के विद्यार्थियों समेत सैकड़ों बच्चों ने पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। साहित्य शिक्षक सुरजीत कुमार प्रियदर्शी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी रक्षा करने की शपथ दिलाई। फोटो- 02 अक्टूबर जेहाना- 25 कैप्शन- शहर स्थित रामकृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल में स्वच्छता अभियान व पौधरोपण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.