जहानाबाद, अक्टूबर 2 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जनमुक्ति आंदोलन की ओर से मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी ने किया। यात्रा डॉ. विनियन आश्रम, ग्राम नवादा से शुरू होकर सेरथुआ, टेहटा, सुगांव, इमलिया मोड़, पैगंबरपुर, किशनपुर, पिंजोरा, रमदानी और बैरागी बाग होते हुए गांधी मैदान पहुंची। यहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद बैरागी बाग में प्रजातंत्र में सवाल पूछने का अधिकार विषय पर एक दिवसीय विचार गोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने लोकतंत्र में नागरिक अधिकार, सवाल पूछने की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी और जनभागीदारी जैसे मुद्दों पर विचार रखे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: गांधी जयंती पर ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा एवं सु...