Jahanabad News: गल्ले की दुकान से नगदी चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने दबोचा
जहानाबाद, जुलाई 24 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता मेहंदिया थाना क्षेत्र के उसरी बाजार स्थित एक गल्ले की दुकान से नगदी चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया। बताया जाता है कि उक्त युवक दुकान से पैसा निकालकर भागने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान लोगों ने उसकी पहचान कर ली और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिलते ही युवक उसरी बाजार से भागकर बख्तर गांव में छिपने का प्रयास करने लगा। इसी बीच ग्रामीणों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से उसे पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मेहंदिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.