जहानाबाद, अक्टूबर 30 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक महानंद सिंह ने खेग्रामस के जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर कोइल, इस्माईलपुर, पहलेजा, जयपुर, उसरी और केयाल समेत कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा- आरएसएस सरकार गरीबों और मजदूरों की आवाज दबाना चाहती है। पहलेजा में महादलित परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाने और विरोध करने पर 80 वर्षीय महिला समेत तीन लोगों को जेल भेजने का आरोप लगाया। उन्होंने उसरी बाजार में प्रस्तावित उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण रोके जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गरीबों को उजाड़ने के बजाय सरकार को आवास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। 2 नवंबर को अरवल बस स्टैंड के पीछे कारगिल पार्क में खेग्रामस का जिला सम्मेलन होगा। इसे...