Jahanabad News: गया नगर निगम के वार्ड पार्षद को भाजपा में शामिल होने पर कलेर में हर्ष
जहानाबाद, जुलाई 28 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। गया नगर निगम के वार्ड पार्षद मनोज कुमार सहित अन्य को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर कलेर के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कलेर भाजपा के कार्यकर्ता मनीष कुमार, गौरव कुमार, अमन कुमार, सहित आदि ने बताया कि मनोज कुमार एक जुझार एवं संघर्षशील कार्यक्रता हैं,भाजपा में आने से निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी को गया में मजबूती मिलेगी साथ ही साथ उनके प्रभाव से कलेर में भी भारतीय जनता पार्टी के जनाधार में वृद्धि होगी, इन लोगों ने मनोज कुमार के भारतीय जनता पार्टी में लंबी अवधि की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.