Jahanabad News: गड्ढे में फंसकर पलटा श्रद्धालुओं से भरा टोटो, बाल-बाल बचे यात्री
जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: करपी। निज संवाददाता। कुर्था-बंसी मुख्य मार्ग पर सोमवार को श्रद्धालुओं से भरा एक टोटो सड़क पर बने गड्ढे में फंसकर पलट गया। हादसे में टोटो पर सवार श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। हालांकि, कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंसी प्रखंड के बड़का गांव में नाग पंचमी के अवसर पर बक्स बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु टोटो से जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर बने बड़े गड्ढे में बारिश का पानी जमा होने के कारण चालक को उसकी गहराई का अनुमान नहीं हो सका। गड्ढे में टोटो का पहिया जाते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद श्रद्धालु मौके पर पहुंचे और टोटो में सवार लोगों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.