Jahanabad News: खेत में पानी भरे रहने से धान की फसल को नुकसान की संभावना
जहानाबाद, सितम्बर 2 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड से बहने वाली मोरहर और दरघा नदी के जलस्तर में मामूली कमी आई है। मोरबांध से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार से बुधवार शाम 4 बजे तक 2 फीट पानी कम हुआ है। लेकिन अभी भी बांध के प्लेट ऊपर से पानी जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नदियों में जलस्तर वृद्धि से बाढ़ का खतरा बढ़ा, सैकड़ों एकड़ खेत पानी में डूबानदी का जलस्तर मोरहर में पानी कमने के बाद दरघा नदी में भी पानी में कमी आई है। फिर भी अभी नदियों में काफी अधिक पानी जा रहा है। अभी भी बहुत से खेत पानी में डूबे हुए हैं। किसानों का कहना है कि अधिक समय तक खेत में पानी भरे रहने से धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। किसान कमलेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष धान की रोपनी काफी पीछे हुई है। धान की पौधे अभी काफी छोटे हैं और कोमल है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.