Jahanabad News: खेत में धान रोप रही महिला की वज्रपात से मौत, परिजनों में कोहराम
जहानाबाद, जुलाई 24 -- Jahanabad News: सदर थाना क्षेत्र के कोरियम गांव के बधार की घटना चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, रो-रोकर बुरा हाल अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कोरियम गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे खेत में धान की रोपनी कर रही एक महिला की वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान कोरियम गांव निवासी राजमोहन साव की 45 वर्षीया पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सविता देवी अन्य महिलाओं के साथ खेत में धान रोप रही थीं, तभी अचानक तेज गरज के साथ वज्रपात हुआ। ठनका गिरने से वह खेत में ही अचेत होकर गिर पड़ीं। आनन-फानन में स्थानीय लोग और परिजन उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए कोरियम स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.