Jahanabad News: खेत पटवन को लेकर दो पक्षों में मारपीट ,एक घायल
जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव में खेत पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। मारपीट में 35 वर्षीय राजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजू यादव का इलाज रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराया गया । घायल युवक ने बताया कि गांव से दक्षिण बधार में खेत पटवन कर रहा था। पटवन के दौरान पानी काटने को लेकर गांव के ही तीन लोग आए और फावड़ा से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। इधर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मारपीट मामले में आवेदन आया है। जांच उपरांत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.