जहानाबाद, नवम्बर 29 -- बारिश से धान की कटाई प्रभावित Jahanabad News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, 70 फीसदी खेतों में अब भी फसल कटाई बाकी भीगे खेतों में धान काटना बनी चुनौती, उत्पादन घटने की आशंका जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले में मौसम की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटनी भी शुरू हो गई है, लेकिन चक्रवात अकवन के कारण हालिया बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में नमी के कारण धान की कटाई करना किसानों के लिए चुनौती बन गया है। स्थिति यह है कि जिले के करीब 70 प्रतिशत धान के खेतों में अब भी कटनी बाकी है। ऐसे में मौसम ने साथ नहीं दिया तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों के अनुसार, बारिश के कारण खेतों में नमी होने से मजदूरों को धान काटने में काफी प...