जहानाबाद, जुलाई 30 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के खलीलपुरा गांव निवासी मिथिलेश कुमार को पुलिस ने शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 को दे दी। सूचना मिलते हीं गांव में पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। शराब पीने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...