जहानाबाद, अगस्त 3 -- Jahanabad News: जहानाबाद। बराबर पर्यटक थाने की पुलिस ने सोमवार को खरौना गांव स्थित एक घर पर इश्तिहार चस्पाया और उन्हें सरेंडर करने की अंतिम चेतावनी दी। बताया गया है कि उक्त गांव के निवासी प्रहलाद कुमार के विरुद्ध बराबर पर्यटक थाने में मामला दर्ज है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है लेकिन वह फरार है। कोर्ट के आदेश के आलोक में इश्तहार चिपका कर उन्हें या तो कोर्ट के समक्ष या फिर पुलिस के समक्ष सरेंडर करने की चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...