जहानाबाद, सितम्बर 4 -- Jahanabad News: किंजर, एक संवाददाता। केंद्रीय जल आयोग के कर्मी राम उदय शर्मा के अनुसार शुक्रवार सुबह किंजर में पुनपुन नदी का जलस्तर 7.21 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 2.21 मीटर ऊपर है। हालांकि सुबह से जलस्तर स्थिर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यदि जलस्तर स्थिर रहा और दक्षिणी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई तो देर रात से नदी के जलस्तर में कमी शुरू हो सकती है। इधर, बाढ़ का पानी पुनपुन नदी के किनारे खेतों में लगी धान की फसल में प्रवेश कर गया है। किंजर, चनौरा, खैरा बाजार, मिर्जापुर, कन्हैयाचक, इब्राहिमपुर, महरिया, कमरिया, बीजरूख, समनपुर, बद्दों, बिलारवन विगहा, हेल्हा, वाला विगहा और रूपापुर समेत कई गांवों के आसपास के बधार में पानी फैल गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बाढ़ की स्थिति में सुधार नहीं, वंशी के आठ पंचाय...