जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: मेहंदिया निज संवाददाता। क्षत्रिय करणी सेना अरवल के तत्वावधान में रविवार को कलेर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमरेश सिंह ने की, जबकि संचालन संतोष सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षत्रिय करणी सेना के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह उर्फ रिंकू सिंह उपस्थित रहे।

बैठक के उद्देश्य बैठक में संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक मुद्दों पर संगठन की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के अधिक से अधिक क्षत्रिय युवाओं को करणी सेना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संपर्क अभियान चलाने और युवाओं के बीच संगठन के उद्देश्यों एवं गतिविधियों को पहुंचाने पर जोर दिया गया। ...