Jahanabad News: कोयला चोरी कर टेंपो से भाग रहे दो चोर गिरफ्तार, वाहन जब्त
जहानाबाद, जुलाई 13 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको पुलिस ने चोरी का कोयला लेकर टेंपो से भाग रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त टेंपो को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सोमवार की रात गश्ती के दौरान प्रखंड कार्यालय के समीप एक टेंपो को रोककर जांच की गई। जांच में वाहन पर लदा कोयला चोरी का पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके से जहानाबाद निवासी संतोष पांडे और देहूनी गांव निवासी रिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी का कोयला बरामद करते हुए टेंपो जब्त कर लिया। दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.