Jahanabad News: केस वापस नहीं लेने पर मारपीट प्राथमिकी
जहानाबाद, नवम्बर 5 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के झुनाठी थाना अंतर्गत मालीचक गांव निवासी भगवान सिंह ने गांव के ही सुरेश सिंह सहित दो लोगों के विरुद्ध मारपीट गाली गलौज व घर से अटैची लेकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि सुरेश सिंह सहित दो लोग मेरे घर पर आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। मुझे बचाने आई मेरी पत्नी को भी इन लोगों के द्वारा मारपीट किया गया। उन लोगों का कहना था कि जो मुकदमा चल रहा है उस मुकदमा को वापस ले लो नहीं तो जान से मार देंगे। वहीं जाते-जाते घर में रखा एक अटैची लेकर वे लोग फरार हो गए जिसमें 15 हजार रुपए नगद रखा हुआ था, वहीं अन्य सामान था। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.