जहानाबाद, अगस्त 1 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय सदर थाना में पहुंचकर सदर थाना अध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ केस की समीक्षा की। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि केस का निष्पादन तेजी से करें एवं केस के अनुसंधान पूरी बारीकी एवं नई तकनीक से करें ताकि कोई भी केस में शामिल व्यक्ति बचे नहीं एवं निर्दोष फंसे नहीं इसका पूरा ध्यान रखे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा फरार अभियुक्त को गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया एवं थाना अध्यक्ष को कई दिशा निर्देश दिए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया कि केस के अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठकर लगातार केस के निष्पादन कराऐ इसमें किसी तरह के लापरवाही शिथिलता नहीं बरते साथ ही सड़क पर लगातार गस्ती करें स...