जहानाबाद, जुलाई 8 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय, केयाल में बुधवार को विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वनाथ राम के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: स्थानांतरण पर बीईओ प्राण रंजन प्रसाद को भावभीनी विदाईसम्मान समारोह इस अवसर पर शिक्षकों एवं कर्मियों ने विश्वनाथ राम के लंबे और समर्पित शैक्षणिक जीवन को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि विश्वनाथ राम ने अपने पूरे सेवाकाल में विद्यार्थियों की शिक्षा और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। वे हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे और अपनी कार्यशैली से विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बने। उनके नेतृत्व मे...