जहानाबाद, अक्टूबर 26 -- रबी महाभियान में किसानों को प्रशिक्षण Jahanabad News: रबी महाभियान के तहत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण फसल चक्र अपनाने से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने पर मिलती है मदद करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में वासंतिक महाभियान 2026 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार झा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजू लता एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशांत शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान किसानों को रबी फसलों की खेती, सरकारी कृषि योजनाओं तथा जैविक खेती के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार झा ने कहा कि किसान भारत जैसे कृषि प्रधान...