जहानाबाद, अक्टूबर 7 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता खरीफ मौसम के कृषि सांख्यिकी कार्यों को अधिक सटीक बनाने के लिए बुधवार को ग्राम प्लेक्स में पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में फसल कटनी प्रयोग के लिए प्लॉट चयन एवं सांख्यिकीय विधियों की जानकारी फिल्म के माध्यम से दी गई। पंचायत एवं अंचल स्तर पर कृषि सांख्यिकी से जुड़े कार्यों के साथ मौसमवार रिपोर्ट, द्रुत सर्वेक्षण, जिन्सवार विवरणी, भूमि उपयोग, नेत्रांकन और शुद्ध सिंचित विवरणी समेत विभिन्न प्रपत्रों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार और सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी नवीन कुमार ने दिया। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी एवं कृषि पदाधिकारी सम...