Jahanabad News: कुश्ती और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
जहानाबाद, सितम्बर 30 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तहत बुधवार को एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, खो-खो, कुश्ती और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुश्ती के अंडर-14 में रौशन कुमार विजेता और मो. अरबाज अंसारी उपविजेता रहे। वॉलीबॉल अंडर-14 में कुर्मा संस्कृति विद्यालय विजेता तथा मानस विद्यालय वभना उपविजेता रहा। अंडर-17 में डीएवी स्कूल ने जीत दर्ज की। एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में शुभम कुमारी, तृशन राज, पल्लवी कुमारी, राहुल कुमार, राज आयुष कुमार, निशा कुमारी सहित खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। 4x100 मीटर रिले में बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय रतनी फरीदपुर खजुरबाना और बालक वर्ग में आरएमएस रतनी फरीदपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.