जहानाबाद, जुलाई 18 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। जिले के मेहंदिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गोइन पाठक बिगहा से कुर्की वारंटी सिद्धनाथ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके विरुद्ध न्यायालय ने कुर्की वारंट जारी कर रखा था। मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि गोइन पाठक बिगहा ग्राम निवासी सिद्धांनाथ शर्मा बीते कई वर्षों से फरार वारंटी थे, जिसके बाद न्यायालय ने उनके विरुद्ध कुर्की वारंट जारी कर दिया। कुर्की वारंट जारी होने के बाद इन्हें इनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय में भेजा गया। उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में फरार वारंटी को बक्सा नहीं जाएगा और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...