जहानाबाद, अक्टूबर 12 -- Jahanabad News: घोसी, निज संवाददाता। घोसी प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के जिला काउंसिल के उपाध्यक्ष से जगदीश प्रसाद ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के साथ अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान को उर्वरक की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। सरकारी कई जटिल व्यवस्थाओं के तहत किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए फसल बीमा योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने, स्मार्ट मीटर को समाप्त करने , किसानों को प्रति माह Rs.5000 पेंशन देने जैसे कई मांगों के समर्थन में यह धरना दिया गया है। धरना के बाद 16 सूत्री मांगों से समर्थित स्मार पत्र घोसी बीडीओ को सौंपा गया। इस मौके पर धरना में दिलीप कुमार, राम प्रसाद पासवान, अरुण कुमार, ...