जहानाबाद, अगस्त 11 -- Jahanabad News: दो दिवसीय मेगा कैंप में 381 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 92.8 प्रतिशत उपलब्धि हासिल जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में फार्मर रजिस्ट्री को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं दो दिवसीय मेगा कैंप के आयोजन से फार्मर रजिस्ट्री में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जहानाबाद जिला राज्य में अव्वल रहा।

किसानों की रजिस्ट्री जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित फार्मर रजिस्ट्री का कुल लक्ष्य 47,499 निर्धारित है, जिसके विरुद्ध अब तक 44,068 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण की जा चुकी है। इस प्रकार जिले ने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 92.8 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के स...